लूणकरणसर, 4 अगस्त। रिपोर्ट: भैराराम तर्ड । कांग्रेस OBC विभाग द्वारा संगठन विस्तार के तहत ग्राम सुरनाणा निवासी युवा नेता हरिराम हुड्डा को कांग्रेस OBC विभाग, ब्लॉक लूणकरणसर देहात का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
![]() |
| सुरनाणा के हरिराम हुड्डा बने कांग्रेस OBC के लूणकरणसर देहात उपाध्यक्ष |
नियुक्ति के उपरांत कार्यकर्ताओं ने हरिराम हुड्डा का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस OBC विभाग बीकानेर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन तथा कांग्रेस नेता डॉ. राजेन्द्र मूंड सहित कई नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
हरिराम हुड्डा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

