रक्षाबंधन पर पुलिस थाना नाल में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और आत्मीयता कायम करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संचालित ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रक्षाबंधन पर पुलिस थाना नाल में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित
रक्षाबंधन पर पुलिस थाना नाल में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षाबंधन पर पुलिस थाना नाल में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित
रक्षाबंधन पर पुलिस थाना नाल में ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराध से बचाव तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, इसके दुरुपयोग से होने वाले नुकसान तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में थाना अधिकारी विकास बिश्नोई, पुलिस स्टाफ, प्रधानाचार्य हरिकिशन मेहरड़ा, विद्यालय स्टाफ एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच विश्वास की भावना को और मजबूत करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.