राष्ट्रीय खेल दिवस पर बालिकाओं का मैत्री बास्केटबॉल मैच आयोजित, महारानी क्लब रहा विजेता

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से बालिकाओं के लिए मैत्री बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया। दुर्गा क्लब और महारानी क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में महारानी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बालिकाओं का मैत्री बास्केटबॉल मैच आयोजित, महारानी क्लब रहा विजेता
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बालिकाओं का मैत्री बास्केटबॉल मैच आयोजित, महारानी क्लब रहा विजेता

कार्यक्रम के दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल राष्ट्र के विकास और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली उपलब्धियों से खिलाड़ियों को अवगत कराया और उनसे प्रेरणा लेकर देश का नाम खेलों के माध्यम से रोशन करने का आह्वान किया।

बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खिलाड़ियों को अनुशासित जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करना ही सफलता का मूल मंत्र है।

बास्केटबॉल कोच निशा लिम्बा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण और खेलों के माध्यम से देशहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर देशभर में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली स्कूली राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सिमरन प्रवीण का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान की रजत पदक विजेता टीम की पूर्व कप्तान प्रेक्षा गहलोत, राष्ट्रीय रजत पदक विजेता खिलाड़ी फहिमा और रेशमा, राष्ट्रीय खिलाड़ी गुंजन, हिताशा, निशा सारण, कुसुम, प्रतिष्ठा गौड़, गर्विका शेखावत, खुशी, गुनगुन गौड़, समृद्धि शर्मा (एमी), प्रीत सांखला, प्रीत बिश्नोई, सलोनी सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.