वार्ड नं. 1 में भाजपा टिकट को लेकर विरोध, 36 कौम ने संतोष देवी को समर्थन देने का किया ऐलान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। वार्ड नं. 1 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंजू देवी बोबरवाल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर और वार्डवासियों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। शनिवार को वार्डवासियों की बैठक आयोजित कर संतोष देवी पत्नी लालूराम/लालचंद को समर्थन देने का ऐलान किया गया।

वार्ड नं. 1 में भाजपा टिकट को लेकर विरोध, 36 कौम ने संतोष देवी को समर्थन देने का किया ऐलान
वार्ड नं. 1 में भाजपा टिकट को लेकर विरोध, 36 कौम ने संतोष देवी को समर्थन देने का किया ऐलान

समर्थन करने वालों का कहना है कि मंजू देवी तथा उनके प्रतिनिधि अर्जुन बोबरवाल वार्ड नं. 1 के निवासी नहीं हैं और उनका वार्ड में मकान भी नहीं है। इसी को लेकर वार्डवासियों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से प्रत्याशी के संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की है।

बैठक में विश्वकर्मा कॉलोनी अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, सुनार समाज अध्यक्ष सुंदरलाल सोनी, जाट समाज से रामकिशन जाट व अशोक जाट, अंसल कॉलोनी से मोतीलाल गेदर व शिवजी गेघर, कृष्णा बिहार कॉलोनी से जगदीश बिजारणियां व ओम नाई सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने संतोष देवी को समर्थन दिया।

इसके अलावा मुस्लिम समाज से नथु खां, मकबूल खां, इस्लाम नगर से शरीफ खां व हसन खां, स्वामी जी की बाड़ी से भंवर दास, हरबंश सिंह, रामेश्वर जी, मनोज सुधार, रीत सुथार, मुन्नी नाथ, रंगा कॉलोनी से सत्यपाल सिंह राजपुरोहित, शिव कुमार सुथार, विजय कुमार सेवग तथा भूरा कॉलोनी से रहमत मली और याकूब खां सहित अनेक लोगों ने समर्थन जताया।

समर्थकों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में पार्टी ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो संतोष देवी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। समर्थकों ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.