सवा तीन लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण के बाद हुआ हवन यज्ञ

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर के शिव शिवा मोदी भवन में सावन मास की पूजा-अर्चना के पश्चात शनिवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सवा तीन लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण एवं पूजन के बाद विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ।

सवा तीन लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण के बाद हुआ हवन यज्ञ
सवा तीन लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण के बाद हुआ हवन यज्ञ

हवन यज्ञ में भंवर महाराज सूरदासाणी, पंकज महाराज व्यास, प्रहलाद व्यास, मयंक महाराज सूरदासाणी सहित सात पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ का शुभारंभ लोट्स डेयरी के एमडी अशोक मोदी एवं उनकी पत्नी प्रवीण मोदी ने किया।

इस अवसर पर किशन लाल मोदी, मोनिका मोदी, झंवरलाल खत्री, मूलचंद मोदी, अविनाश मोदी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। करीब चार घंटे तक चले हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान के साथ आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

हवन यज्ञ के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शिव शिवा मोदी भवन में सावन मास के दौरान राजस्थान के इतिहास में पहली बार बीकानेर में जिलैरी सहित सवा तीन लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया था। पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण एवं पूजन के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.