पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नई बस्ती, रामदेवरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश चौहान ने अपनी बहनों के साथ अनूठे अंदाज में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी बहनों के साथ पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस दौरान बहनों ने पेड़ों को अपना भाई मानते हुए राखी बांधी और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस अनूठी पहल के माध्यम से आमजन को पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

दिनेश चौहान ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के सच्चे रक्षक हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। ऐसे में पेड़ों की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते की रक्षा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर भी है।

पेड़ों को राखी बांधकर मनाया गया यह रक्षाबंधन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

दिनेश चौहान ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें केवल लगाने तक सीमित न रखें, बल्कि नियमित रूप से उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की रक्षा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.