बीकानेर में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बीकानेर के शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

बीकानेर में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
बीकानेर में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए शहीद हुए वीर जवानों का बलिदान देश सदैव याद रखेगा। उनकी वीरता और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.