80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

ध्वजारोहण के बाद 10वीं आरएसी बटालियन की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को सलामी दी, वहीं पुलिस बैंड ने शानदार बैंडवादन की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.