ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, बीकानेर की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदासर में संस्कार, नशा उन्मूलन, भ्रूण हत्या रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
![]() |
| उदासर बालिका विद्यालय में जागरूकता सेमिनार, छात्राओं ने लिया भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प |
समिति के वरिष्ठ साधक बसंत कुमार शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा एवं उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को भ्रूण हत्या नहीं करने तथा इसके विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा हेमकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समिति की ओर से छात्राओं को जागरूकता संबंधी साहित्य एवं पत्रक भी वितरित किए गए।

