ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 26 अगस्त। अग्रवाल समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर आगामी निकाय चुनावों में समाज को सक्रिय राजनीतिक भागीदारी एवं उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी।
![]() |
| अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की मुलाकात, निकाय चुनाव में मांगी सक्रिय भागीदारी |
प्रतिनिधिमंडल ने समाज की ओर से निकाय चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय मंत्री को सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी से टिकट देने का आग्रह किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अग्रवाल समाज राष्ट्र, समाज और सनातन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहा है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में समाज की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर रही है।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुशील बंसल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि समाज के योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा की ओर से चुनावी प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे समाज के लोगों में विश्वास मजबूत होगा तथा समाज और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
प्रतिनिधिमंडल में सुशील बंसल, गोपाल अग्रवाल, शशांक गंगल, राजेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता और पंकज अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस दौरान वार्ड पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों के साथ रेखा अग्रवाल, कमल अग्रवाल, ममता अग्रवाल, आभा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सविता अग्रवाल, राघव अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे।

