रेयर छोटी काशी री तीज महोत्सव में उमड़ा उत्साह

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। ‘रेयर छोटी काशी री तीज महोत्सव 2026’ का आयोजन रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शंकरा एडवरटाइजिंग एवं कार्तिक पब्लिसिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रेयर छोटी काशी री तीज महोत्सव में उमड़ा उत्साह
रेयर छोटी काशी री तीज महोत्सव में उमड़ा उत्साह

कार्यक्रम में कैटवॉक, सावन क्वीन, विभिन्न गेम्स एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। प्रतिभागी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुतियों ने भी आयोजन में चार चांद लगा दिए।

रेयर छोटी काशी री तीज महोत्सव में उमड़ा उत्साह
रेयर छोटी काशी री तीज महोत्सव में उमड़ा उत्साह

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानन्द जी पुरोहित (दाताश्री), मेडिकल एस्ट्रोलॉजर, वास्तु कंसल्टेंट, मोटिवेशनल स्पीकर एवं योगा ट्रेनर तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जोधपुर की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मोनिका आर. करल, महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र नोखा-बीकानेर की चेयरपर्सन सरला अग्रवाल, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, उपनिदेशक जनसम्पर्क विभाग बीकानेर हरिशंकर आचार्य, फोर्ट स्कूल की प्रिंसिपल एवं सरस फाउंडेशन की ऑनर पिंकी शर्मा, समाजसेवी विनोद गोयल, समाजसेवी अरविंद मिढ्ढा, समाजसेवी डॉ. पूजा मोहेता, महिला गृहिणी डिंपल गांधी, अर्हम इंग्लिश अकादमी के निदेशक सुरेंद्र डागा, समाजसेवी राज खजांची एवं जे.एस. नेल आर्टिस्ट की हेड जाह्नवी सोनी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता का अवसर प्रदान करते हैं। तीज जैसे पारंपरिक पर्व को आधुनिक एवं मनोरंजक स्वरूप में मनाने की पहल को उन्होंने सराहनीय बताया।

आयोजन से जुड़ीं रेनू जोशी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक आयोजन निरंतर किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलम शर्मा ने किया।

प्राउड स्पॉन्सर

कार्यक्रम में बीकाजी, पदम्स ग्रुप, लोटस, रिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट्स, ऑरव ब्यूटी एक्सपर्ट, भीखाराम चांदमल, रुपजी प्रीमियम क्वालिटी, दर्मा वेदिक, सिद्धि विनायक एंटरप्राइजेज, कला क्रिएशंस, भोज फ्लेक्स, सरस फाउंडेशन, जे.एस. नेल आर्टिस्ट एवं पुष्पवीर ने प्राउड स्पॉन्सर की भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.