एपी एसोसिएट्स कार्यालय का हुआ शुभारंभ

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर/नोखा। एपी एसोसिएट्स के नवीन अकाउंटेंट एवं एडवोकेट कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन महामंडलेश्वर आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज एवं नोखा तहसीलदार सुनीता चारण ने फीता काटकर किया।

एपी एसोसिएट्स कार्यालय का हुआ शुभारंभ
एपी एसोसिएट्स कार्यालय का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर एपी एसोसिएट्स के संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों एवं परिचितों ने संचालक को नए कार्यालय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा ने बताया कि एपी एसोसिएट्स के माध्यम से लोगों को अकाउंटिंग, आयकर, जीएसटी सहित विभिन्न वित्तीय एवं लेखा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे। समाजसेवी कैलाश जी कठातला एवं फोटो जर्नलिस्ट शिवराज पंचारिया, बीकानेर ने भी गुलदस्ता भेंट कर संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा को कार्यालय के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एपी एसोसिएट्स की नई शुरुआत को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए संचालक को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.