ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। क्षेत्र में व्यवसाय विस्तार और एमएसएमई ऋण वितरण को नई गति देने के उद्देश्य से जयपुर आंचलिक प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय विशेष बैठक एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया।
![]() |
| बीकानेर में एमएसएमई ऋण वितरण को मिलेगी नई गति, सीए व बीएसए के साथ हुआ विशेष संवाद |
| कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार सिंह का स्वागत एसएमईयूसी बीकानेर के मुख्य प्रबंधक श्री पंकज सक्सेना, बीकानेर मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री विनोद कुमार तथा बीछवाल आईए शाखा प्रबंधक श्री विक्रम सिंह सोलंकी ने किया। |
इसके बाद शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंचलिक प्रबंधक ने क्लस्टर के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आगामी लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यवसाय विस्तार के साथ ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
सीए और बीएसए के साथ हुआ अहम संवाद
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण क्षेत्र के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और बिजनेस सोर्सिंग एजेंट्स (बीएसए) के साथ आयोजित विशेष संवाद सत्र रहा। बैठक में स्थानीय उद्यमियों एवं व्यापारियों को त्वरित वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने, ऋण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने तथा नए प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संवाद के दौरान क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रस्ताव एवं लीड्स भी प्राप्त हुईं। इससे स्थानीय स्तर पर एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने और नए उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम के अंत में बीकानेर शहर की विभिन्न शाखाओं के स्टाफ कर्मियों से संवाद किया गया। इस दौरान बेहतर ग्राहक सेवा, कार्य के प्रति निष्ठा और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।
क्लस्टर टीम ने आंचलिक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने और बीकानेर क्षेत्र में व्यवसाय एवं एमएसएमई ऋण वितरण को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

