डॉ. निशा लिंबा को खेल एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर/नई दिल्ली, 8 अगस्त 2026। खेल, स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीकानेर की बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. निशा लिंबा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। 7 अगस्त 2026 को गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल की ओर से उन्हें “Honorary Doctorate in Sports & Health Care” की मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान Gandhian Society International के तत्वावधान में प्रदान किया गया।

डॉ. निशा लिंबा को खेल एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट
डॉ. निशा लिंबा को खेल एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट

डॉ. निशा लिंबा लंबे समय से खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे बीकानेर जिला नेटबॉल संघ की सचिव के रूप में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही वे नशा मुक्ति अभियान से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

खेल, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान की जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ियों, सहयोगियों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. निशा लिंबा ने गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल एवं गांधी सरदार फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मान व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में खेल, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

डॉ. निशा लिंबा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गौरवपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि बीकानेर और राजस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि से खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.