बीकानेर पश्चिम में 19.23 किलोमीटर सड़कों के लिए 9.90 करोड़ रुपये स्वीकृत

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 9 अगस्त। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत प्रदेश के 187 विधानसभा क्षेत्रों में नॉन पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के 3,232 कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 34 नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सड़कों के कुल 34 कार्यों के लिए 9 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के तहत करीब 19.23 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एवं सुधार किया जाएगा।

बीकानेर पश्चिम में 19.23 किलोमीटर सड़कों के लिए 9.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
बीकानेर पश्चिम में 19.23 किलोमीटर सड़कों के लिए 9.90 करोड़ रुपये स्वीकृत

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि स्वीकृत राशि से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी, डामर, पेवर ब्लॉक एवं रिकारपेटिंग सड़कों के कार्य करवाए जाएंगे।

स्वीकृति के अनुसार वार्ड नंबर 1 में ओम जी के घर से माता जी के मंदिर होते हुए रामलाल जी के घर तक बाबूलाल जी की दुकान के आगे रंगीन ब्लॉक की 480 मीटर सड़क के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड 26 एवं 3 में लवली क्लासेज, चोपड़ा बाड़ी से गहलोत पाइप फैक्ट्री सुजानदेसर तक 600 मीटर सीसी सड़क के लिए 28.90 लाख रुपये तथा वार्ड 3 में सुजानदेसर सामुदायिक भवन से मालियों की श्मशान भूमि तक 300 मीटर डामर सड़क के लिए 11.30 लाख रुपये स्वीकृत हैं।

वार्ड 3 में जनता प्याऊ के पीछे से गणेश बाल निकेतन स्कूल तक 300 मीटर सीसी सड़क के लिए 27 लाख रुपये तथा गणेश बाल निकेतन स्कूल से सत्यनारायण गहलोत के घर होते हुए मुख्य मार्ग तक 500 मीटर सड़क के लिए 41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड 4 में विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण एवं सुधार के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है। इनमें भागीरथ जी की चक्की से हरिराम जी मंदिर तक तथा भागीरथ जी की दुकान से सुरेंद्र के मकान तक 500 मीटर डामर सड़क के लिए 15.50 लाख रुपये, सेन समाज संस्था से बीरबल जी मास्टर के मकान तक 200 मीटर सीसी सड़क के लिए 25.90 लाख रुपये तथा हरीश सांखला के गैराज से ब्राह्मणों की श्मशान भूमि तक 350 मीटर डामर सड़क के लिए 8 लाख रुपये शामिल हैं।

वार्ड 4 में रामकिशन महाराज के मकान से जीया बाई ढाणी के आगे तक तथा आसपास की लिंक गलियों एवं माणक जी माली के मकान से हेम शर्मा के मकान तक 500 मीटर डामर सड़क के लिए 10.75 लाख रुपये और संजय सेठिया के घर वाली गली में 250 मीटर पेवर ब्लॉक सड़क के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड 5 में पुरानी रोशनी घर भीनासर से मालियों की गली तक 500 मीटर सड़क के लिए 15.30 लाख रुपये, वार्ड 21 में जेठाराम सियाग के घर से लूणसिंह एवं विजय सिंह के घर तक 800 मीटर सड़क के लिए 50 लाख रुपये तथा चेनाराम सोनी के घर से किंग्स स्कूल तक 400 मीटर ब्लॉक सड़क के लिए 14.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड 21 में गणेश जी नाई के घर से अर्जुन जी के घर तक 200 मीटर ब्लॉक सड़क के लिए 14 लाख रुपये, वार्ड 23 में ब्राह्मण समाज श्मशान भूमि से भैरू जी मंदिर होते हुए श्रवण राम के घर तक 600 मीटर सीसी सड़क के लिए 55.50 लाख रुपये तथा मूलाराम के घर से मोडाराम के घर तक 700 मीटर सीसी सड़क के लिए 64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड 23 में करमीसर मुख्य मार्ग से धोलागर माताजी मंदिर तक 1 किलोमीटर डामर सड़क के लिए 68 लाख रुपये तथा वार्ड 24 में रामदेव जी मंदिर चौक से रामलाल सांखला की चक्की होते हुए जगदीश सौंलकी के घर तक 200 मीटर सीसी सड़क के लिए 20.35 लाख रुपये स्वीकृत हैं।

वार्ड 24 में विभिन्न गलियों एवं मार्गों की रिकारपेटिंग और सड़क निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है। इनमें गहलोतों के चौक से घनश्याम जी की दुकान होते हुए जगदीश गहलोत के घर तक 500 मीटर सड़क के लिए 11 लाख रुपये, हनुमान जी मंदिर से गहलोतों के चौक तक 450 मीटर सड़क के लिए 28.53 लाख रुपये तथा गहलोतों के चौक से करणी माता मंदिर वाले चौक तक 1 किलोमीटर रिकारपेट सड़क के लिए 21.50 लाख रुपये शामिल हैं।

इसी प्रकार गहलोतों के चौक से नत्थू जी ड्राइवर की बाड़ी तक, बींजाराम पंवार के घर के सामने वाली गली से बुलाकीराम सोलंकी के घर तक तथा सरकारी स्कूल के सामने वाली गली से करणी माता मंदिर तक सड़क निर्माण/रिकारपेटिंग के लिए भी 21.50-21.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड 43 में हनुमान राम बिश्नोई के घर से पुरानी गजनेर रोड तक 700 मीटर सीसी सड़क के लिए 50 लाख रुपये, वार्ड 44 में नया शहर पुलिस थाने से उष्ठवाहिनी मंदिर तक 1 किलोमीटर सड़क के लिए 65 लाख रुपये तथा ओझा सारस्वत भवन से ब्रह्म बगीची तक 350 मीटर सड़क के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड 44 में लाली बाई बगीची के सामने मुख्य मार्ग से नत्थूसर बास नुक्कड़ तक 300 मीटर सड़क के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि वार्ड 46 में गोपेश्वर बस्ती मुख्य मार्ग से भैरू पापड़ भंडार तक 700 मीटर पेवर ब्लॉक सड़क के लिए 48 लाख रुपये, माली समाज भवन के नुक्कड़ से शिवजी महाराज के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क के लिए 11.50 लाख रुपये तथा बिरजा महाराज ओझा के घर से मोचियों के भैरू जी मंदिर तक 450 मीटर पेवर ब्लॉक सड़क के लिए 41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं वार्ड 55 में बाग बीकाणा गार्डन से सुखदेव धवल के घर तक 450 मीटर डामर रिकारपेट सड़क के लिए 16.50 लाख रुपये तथा भंवर सिंह थानेदार के घर से भंवर जी नाई के घर तक 250 मीटर सीसी सड़क के लिए 23.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 1.60 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए 63.31 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।

विधायक व्यास ने कहा कि इन सड़क कार्यों से शहर के विभिन्न वार्डों में आवागमन सुगम होगा तथा लंबे समय से सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.