ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 5 अगस्त। श्री राव देदाजी महाराज झुझार हलवाई सेवा समिति, बीकानेर की आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समिति के सामाजिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
![]() |
| श्री राव देदाजी महाराज झुझार हलवाई सेवा समिति, बीकानेर की नई कार्यकारिणी का गठन |
समिति पिछले 30 वर्षों से श्री राव देदाजी महाराज के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए निरंतर नि:शुल्क चाय सेवा उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही समिति समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है।
बैठक में समिति के स्वयं के हॉल निर्माण का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने तन, मन एवं धन से सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार गठित की गई—
संरक्षक: रामलाल भोभरिया, सोहनलाल कालोड
अध्यक्ष: लालाराम खुड़िया
उपाध्यक्ष: कन्हैयालाल गेधर
कोषाध्यक्ष: मूलाराम लिंबा
सचिव: भगीरथ मंगलाव, जगदीश गेधर
संगठन मंत्री: भंवर मंगलाव, बस्तीराम मंगलाव, कालूराम लखेसर एवं लीलाधर नागा
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर कार्यकारिणी का विस्तार एवं संशोधन किया जाएगा, ताकि समिति के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मूलचंद गेधर (लालगढ़), रामनारायण खुड़िया, भियाराम खुड़िया, पदमाराम खुड़िया, भंवरलाल भोभरिया, किशोर भोभरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

