ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल, 7 अगस्त। बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
![]() |
| नाल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद |
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुसेवक सिंह निवासी भटिंडा, पंजाब के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई आईजी पुलिस ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, नाल थाना पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक माह में यह लगातार छठी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कार्रवाई टीम में एएसआई सुभाष, एएसआई जय सिंह, एएसआई मेनपाल, एएसआई सहीराम, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन एवं चालक मांगीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

