CSR पहल: बैंक ऑफ इंडिया नाल शाखा ने विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल, 22 जुलाई। बैंक ऑफ इंडिया की नाल शाखा ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाल छोटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना है।

CSR पहल: बैंक ऑफ इंडिया नाल शाखा ने विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान
CSR पहल: बैंक ऑफ इंडिया नाल शाखा ने विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

स्टेशनरी सामग्री प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुनील चौधरी, अधिकारी अजीत सिंह शेखावत, अधिकारी गोगराज ओला, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि भवानी सिंह भाटी तथा राजकुमार मेघवाल (बैंक ऑफ इंडिया) उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य ने बैंक ऑफ इंडिया नाल शाखा की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने बैंक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समय-समय पर जनसेवा के कार्य करता रहेगा। CSR के तहत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.