ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 10 दिसंबर 2025। लॉयंस क्लब बीकानेर ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एसडीएम जिला अस्पताल, बीकानेर में नए सुसज्जित प्रसव कक्ष (लेबर रूम) की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्लब द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किए गए इस नवीन लेबर रूम का लोकार्पण प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा पूर्व प्रांतपाल प्रोफेसर लॉयन सुमेर चंद जैन द्वारा किया गया।
![]() |
| जिला अस्पताल बीकानेर में नए प्रसव कक्ष का लोकार्पण लॉयंस क्लब बीकानेर का सराहनीय सामाजिक योगदान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं लॉयन सुमेर चंद जैन ने किया उद्घाटन |
प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल में भामाशाहों एवं दानदाताओं द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए लॉयंस क्लब टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर लॉयंस क्लब बीकानेर द्वारा प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका रंगा, डॉ. सुमन शेखावत, डॉ. गुलाब खत्री, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ. हरनीत, डॉ. गुफरान, सचिव लॉयन पवन चांडक, कोषाध्यक्ष लॉयन सुनील रामावत, नर्सिंग ऑफिसर सुरभि, रुपाराय, अमित वशिष्ठ, राकेश जाजू, गोपी किशन पेड़ीवाल, राजेंद्र कुमार सोनी, मधु खत्री, सुरेश खत्री, आशीष राठी, जतिन असावा, नथमल पारीक, शुभम चारण सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

