नाल में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल, 14 जुलाई। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा का  नाल स्थित जय ज्योति होटल में साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

नाल में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत
नाल में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत


इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मंत्री गोदारा का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में शिव महाराज, हिमता महाराज, अशोक उपाध्याय, गणेश महाराज, घनश्याम उपाध्याय, नारायण मत्तड़, पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, श्रीराम रामावत, रामदेव उपाध्याय, राजकुमार मत्तड़ एवं अजय व्यास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं निमिष लखन पाल (एईएन), विद्युत विभाग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

स्वागत समारोह के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनकल्याण से जुड़े कार्यों तथा स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री सुमित गोदारा का अभिनंदन करते हुए उनके सफल, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.