यूजीसी के विरोध में करणी सेना की 600 किमी पदयात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 ट्रिपल एस ओ न्यूज, श्रीडूंगरगढ़, 14 जुलाई। यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में देशनोक से जयपुर तक निकाली जा रही 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यात्रा का विभिन्न गांवों एवं कस्बों में सामाजिक संगठनों, युवाओं और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

यूजीसी के विरोध में करणी सेना की 600 किमी पदयात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
यूजीसी के विरोध में करणी सेना की 600 किमी पदयात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


बीकानेर से रवाना हुई पदयात्रा का रायसर गांव में राजेंद्र सिंह रायसर, नारायण सिंह रायसर एवं गणेश सिंह रायसर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद गुसाईंसर में ओम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया।

सेरूणा गांव में रघुवीर सिंह सेरूणा एवं रणवीर सिंह सेरूणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। झंझेऊ में भंवर सिंह झंझेऊ, सरपंच भंवर सिंह तथा भागीरथ सिंह सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं जोधासर में भवानी सिंह लक्खासर के नेतृत्व में युवाओं तथा पुंडलसर में स्थानीय युवाओं ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रणी नेताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया।

इसके बाद सैकड़ों लोगों की सहभागिता से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान यूजीसी रोलबैक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र आंदोलन के समर्थन में गूंज उठा।

सभा को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सरकार से यूजीसी संबंधी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जयपुर के बाद दिल्ली में भी व्यापक आंदोलन और सरकार का घेराव किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.