आओ शिक्षा की ओर चलें' अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग व पौधों का वितरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। मदर्स एलएस कर्मा फाउंडेशन द्वारा संचालित "आओ शिक्षा की ओर चलें" प्रोजेक्ट के तहत बीकानेर जिले के चक गरबी गांव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के बीच स्टेशनरी सामग्री, पर्यावरण-अनुकूल कपड़े से निर्मित स्कूल बैग (थैले) तथा पौधों का वितरण किया गया।

आओ शिक्षा की ओर चलें' अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग व पौधों का वितरण
आओ शिक्षा की ओर चलें' अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग व पौधों का वितरण


फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते हुए शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों से प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि "आओ शिक्षा की ओर चलें" प्रोजेक्ट के माध्यम से विभिन्न जिलों में जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की अलख पहुंचाने, उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.