गुरु पूर्णिमा पर गुरु अर्जुन दास जी का हुआ पूजन, राम नाम जाप, पौधारोपण एवं प्रसाद वितरण

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 29 जुलाई। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का शिष्यों ने गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए विधिवत पूजन-अर्चन किया।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु अर्जुन दास जी का हुआ पूजन, राम नाम जाप, पौधारोपण एवं प्रसाद वितरण
गुरु पूर्णिमा पर गुरु अर्जुन दास जी का हुआ पूजन, राम नाम जाप, पौधारोपण एवं प्रसाद वितरण

कार्यक्रम में शिष्यों ने गुरुदेव के चरणों का वंदन कर रोली-चावल से तिलक किया, माल्यार्पण किया तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सवा घंटे तक सामूहिक राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्री रूद्र हनुमान जी एवं गुरुदेव को भोग अर्पित कर संगत में प्रसाद का वितरण किया गया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पांच पौधों का पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

अपने आशीर्वचन में श्री गुरु अर्जुन दास जी ने सभी शिष्यों एवं समिति सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए सदैव सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि, "गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और समर्पण का पर्व है। यह केवल बाहरी पूजा का नहीं, बल्कि अपने अंतःकरण को पवित्र करने और सत् मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का प्रतीक है।"

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले 27 वर्षों से आध्यात्मिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। संस्था विशेष अवसरों पर सेवा एवं जनकल्याण के कार्य करती रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.