पुष्करणा समाज ने नाल में हरिद्वार से फलोदी जा रही कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

ट्रिपल एस ओ न्यूज, नाल, 29 जुलाई। रिपोर्टर नवनीत मत्तड़। श्रावण माह के पावन अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर फलोदी की ओर जा रही कांवड़ पदयात्रा के नाल पहुंचने पर स्थानीय पुष्करणा समाज ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पुष्करणा समाज ने नाल में हरिद्वार से फलोदी जा रही कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत
पुष्करणा समाज ने नाल में हरिद्वार से फलोदी जा रही कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

समाज के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।

स्वागत कार्यक्रम में रूपा महाराज, नारायण मत्तड़, अंकित मत्तड़, अजय व्यास, मोहित व्यास, मोतीलाल चूरा, महावीर चूरा, गोपाल मत्तड़, महेश व्यास, राहुल पुरोहित, अशोक व्यास, नारायण सुथार तथा नवनीत मत्तड़ सहित पुष्करणा समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने कांवड़ियों का माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.