ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशाल "क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह" आयोजित किया जाएगा।
![]() |
| क्षत्रिय सभा आयोजित करेगी विशाल ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह |
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि समारोह में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं व्यक्तियों को नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि सम्मान के लिए पात्र अभ्यर्थियों में राजस्थान बोर्ड एवं सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी, नीट, केईई (KEE), आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, सेना में कमीशन अधिकारी बने युवा तथा अन्य किसी भी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाजबंधु शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 15 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच क्षत्रिय सभा कार्यालय, बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ, बीकानेर में जमा करवा सकते हैं।
सम्मान समारोह की तिथि निर्धारित होने पर सभी पात्र आवेदकों को अलग से सूचना दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान से 9214448481 पर संपर्क किया जा सकता है।

