बीकानेर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 30 जुलाई। शहर के बंगला नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना गणेश मंदिर के पीछे, पूगल रोड स्थित एक मकान की है।

बीकानेर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर की टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंची। इस दौरान मो. जुनैद खान, शोएब भाई, असगर भाई एवं राजकुमार खड़गावत ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

घटना की सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई रतनाराम अपनी टीम के साथ मौके पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतका की पहचान तमन्ना (20 वर्ष), पुत्री प्रकाश राय निवासी पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। वह विवाह के बाद अपने पति रामदेव के साथ बंगला नगर, बीकानेर में रह रही थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

सहयोग करने वाले सदस्य:
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान एवं राजकुमार खड़गावत सहित असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर की टीम ने मौके पर सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.