संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने शुक्रवार को बीकानेर संभाग कार्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक में वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के परिचय से हुई।

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार


प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि "भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त, अनुशासित और सक्रिय संगठन है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।"

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार


उन्होंने जिला से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन की कार्यशैली की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही 'मन की बात' कार्यक्रम, मासिक संगठनात्मक बैठकें, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर होने वाली बैठकों, संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता की समीक्षा करते हुए सभी इकाइयों को नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं और अभियानों का लाभ तभी मिलेगा, जब प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखे और संगठन की रीति-नीति को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।

बैठक का संचालन प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक विजेंद्र पुनिया ने किया। स्वागत भाषण संभाग प्रभारी डॉ. मिथलेश गौतम ने दिया, जबकि आभार प्रदेश प्रभारी बिहारी लाल बिश्नोई ने व्यक्त किया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, कैलाश मेघवाल, सुरेन्द्र पाल सिंह टी.टी., प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता तथा प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, चूरू जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष शरण पाल सिंह, जिला प्रभारी बीकानेर ओम सारस्वत, चुरू विजय आचार्य, श्रीगंगानगर दशरथ सिंह शेखावत, बीकानेर देहात बालवीर बिश्नोई, हनुमानगढ़ जिला प्रभारी दिनेश धाभाई, सहित प्रदेश पदाधिकारी, संभाग के सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.