सावन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation का वृक्षारोपण अभियान

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। सावन मास के शुभारंभ एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation द्वारा शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने अशोक, नीम सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सावन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation का वृक्षारोपण अभियान
सावन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation का वृक्षारोपण अभियान

इस अवसर पर संस्था की फाउंडर, डायरेक्टर एवं अध्यक्ष अर्चना सक्सेना गोयल ने कहा कि, "एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध वायु, हरियाली, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का अमूल्य उपहार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सावन और गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व हमें प्रकृति, सेवा और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम में संस्था की को-डायरेक्टर अलका पारीक, रेणु अरोड़ा, प्रेमलता खनेजा, दिया शर्मा, मुस्कान खत्री, पूजा सोनी, ममता भाटिया, तनिषा भाटिया, ख्वाइश भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं। ये हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधियाँ एवं प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। संस्था ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.