श्री श्रीमाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा का बीकानेर में होगा सामाजिक अभिनंदन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 24 जुलाई। अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण सेवा संस्था, पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र बोहरा (जोधपुर) के बीकानेर आगमन पर उनका भव्य सामाजिक अभिनंदन किया जाएगा।

श्री श्रीमाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा का बीकानेर में होगा सामाजिक अभिनंदन
श्री श्रीमाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा का बीकानेर में होगा सामाजिक अभिनंदन

यह स्वागत एवं अभिनंदन समारोह 26 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 5:00 बजे बेनिसर बारी बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी जी मंदिर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्रीमाली बंधुओं एवं विभिन्न समाजसेवी मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र बोहरा संस्था द्वारा देशभर में संचालित सामाजिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं मंथन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर श्री महालक्ष्मी जी के दरबार में सामूहिक आरती का आयोजन होगा।

श्री श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट, बीकानेर के अध्यक्ष श्याम श्रीमाली ने समाज के सभी बंधुओं, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.