नशा मुक्त बीकानेर के संकल्प के साथ नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का अभिनंदन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी में नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

नशा मुक्त बीकानेर के संकल्प के साथ नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का अभिनंदन
नशा मुक्त बीकानेर के संकल्प के साथ नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का अभिनंदन

समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजकुमार जीनगर, रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, के. कुमार आहूजा, देवेश भाटी, खेमेन्द्र जीनगर, रामकिशन महाराज तथा विजय शंकर गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सफल, निष्पक्ष एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान "नशा मुक्त हो बीकानेर" के संकल्प को दोहराते हुए थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं भी नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया और युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बीकानेर के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.