ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। श्री गणेश मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रिद्धि-सिद्धि गार्डन में भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश का विशेष श्रृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन, हवन, महाआरती एवं भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
![]() |
| श्री गणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष महोत्सव बड़े धूमधाम-रिद्धि सिद्धि गार्डन |
आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पुष्पों से सजाया जाएगा, जिससे भक्तिमय वातावरण का सृजन होगा।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

