बीकानेर: खारा रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 15 जुलाई। बीछवाल थाना क्षेत्र के खारा रोड स्थित मोगा होटल के सामने श्री विनायक इंडस्ट्रियल एरिया रोड के निकट बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे झाड़ियों के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बीकानेर: खारा रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: खारा रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी


सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद, असगर अली, मोहम्मद खालिद एवं राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।

घटना की सूचना पर सीओ सदर अनुष्ठा कालिया, बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह, एचसी रवि, संजय सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

मृतक की पहचान मोहन साह (33 वर्ष) पुत्र कमल साह, निवासी साहुगढ़, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई है।

ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान तथा राजकुमार खड़गावत सहित असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.