ट्रिपल एस ओ न्यूज, कोलायत, 15 जुलाई। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय कोलायत में बुधवार को छात्र संघ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
![]() |
| कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, 8 सूत्री मांगों को लेकर किया विरोध |
छात्र नेताओं ने कहा कि लंबे समय से विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी 8 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान NSUI बीकानेर के महासचिव मोहित सैन सहित महेंद्र कांटिया, इंसाफ़ खान, मुकेश मेघवाल, लालचंद कुमावत, अनीष सेवग, राहुल सैन, तिलोक, गौतम बड़गुजर, कमल, पुखराज सैन, डूंगरराम मेघवाल सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।

