राजस्थान यूथ क्लब द्वारा 280 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। राजस्थान यूथ क्लब द्वारा आयोजित 21वें जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 280 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह में प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

राजस्थान यूथ क्लब द्वारा 280 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन
राजस्थान यूथ क्लब द्वारा 280 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन


क्लब अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि राजस्थान यूथ क्लब पिछले 21 वर्षों से लगातार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। क्लब द्वारा अब तक लगभग 5000 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राजस्थान यूथ क्लब द्वारा 280 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन
राजस्थान यूथ क्लब द्वारा 280 प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद मिड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और पहचान प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल अंकों तक सीमित न रहकर ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता वीरेंद्र बेनीवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर ही जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और चुनौतियों का डटकर सामना करने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि विनोद बाफना ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया तथा राजस्थान यूथ क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सफल संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। उन्होंने अपने कुशल मंच संचालन से पूरे समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

अंत में क्लब सचिव उमेश पुरोहित ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, अभिभावकों, शिक्षकों, सहयोगकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

इस अवसर पर भोमराज गाट, जयदीप सिंह जावा, मेहबूब रंगरेज़, दिलीप चौधरी, श्रीकिशन चौधरी, हरिराम जाखड़ सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान यूथ क्लब की शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता इस आयोजन में एक बार फिर देखने को मिली। क्लब पिछले 21 वर्षों से प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.