ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 15 जून। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 'जिला स्तरीय विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान 2026' कार्यक्रम के पोस्टर का सोमवार शाम भव्य विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम भालचंद गणेश मंदिर परिसर (किराडू बगेची) में आयोजित हुआ।
![]() |
| प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स - 'जिला स्तरीय विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान 2026' के पोस्टर का विमोचन |
पोस्टर का विमोचन कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल, ज्योतिषाचार्य पंडित शास्त्री राजेन्द्र किराडू तथा बेसिक पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश पुरोहित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
![]() |
| प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स - 'जिला स्तरीय विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान 2026' के पोस्टर का विमोचन |
एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के अध्यक्ष मनोज व्यास ने बताया कि आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
![]() |
| प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स - 'जिला स्तरीय विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान 2026' के पोस्टर का विमोचन |
एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद आचार्य ने जानकारी दी कि सम्मान समारोह के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए 9831446506, 9950613613, 8209394051 एवं 8696352873 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बेसिक पीजी कॉलेज से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
योगेश खत्री ने बताया कि आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य उमेश पुरोहित, विनय थानवी, दिलीप गुप्ता, योगेश खत्री, राहुल मारवाह, सतवीर विश्नोई,प्रकाश सामसुखा,दाऊलाल कल्ला,विमल देवड़ा,मूलचंद रामावत, पंडित देवकीनंदन व्यास, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के संकल्प को दोहराया गया।



