जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित "नशा मुक्त भारत" जन-जागरूकता अभियान रविवार को उत्साह, जनभागीदारी और सामाजिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। जूनागढ़ से चौपाटी तक निकाले गए विशाल जागरूकता पैदल मार्च में युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की डायरेक्टर निशा लिंबा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात "नया भारत, नशा मुक्त भारत", "युवा जागेगा, देश आगे बढ़ेगा" तथा "खेल से नाता जोड़ो, नशे से रिश्ता तोड़ो" जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। पूरे मार्ग में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था तथा शहरवासियों ने भी अभियान का स्वागत किया।

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रवि मेघवाल उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महावीर रांका, श्याम पंचारिया, युधिष्ठिर सिंह भाटी, चंपालाल गेंधर, महावीर चारण, गजेन्द्र सिंह राठौड़, दिलीप सिंह राजपुरोहित, अशोक बोबड़वाल, पवन स्वामी, चैन सिंह, इंदु वर्मा, उमा शर्मा, मुरलीधर, कविता, कोमल, अजय यादव एवं राम पंवार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रवि मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मुहिम घर-घर, स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम के दौरान "नशा मुक्त भारत वीडियो जागरूकता प्रतियोगिता" के विजेताओं की घोषणा की गई। शिवप्रकाश दाधीच ने प्रथम, दीनदयाल देवड़ा ने द्वितीय तथा निकोलस टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चौपाटी पर आयोजित फिटनेस गतिविधियों में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। आयोजकों ने कहा कि खेल और फिटनेस युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब आया जब सभी अतिथियों, युवाओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति शपथ ली तथा नशामुक्त भारत के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपने संकल्प को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार मनीष भाटी, टोटल गिफ्ट्स एंड इनाम हाउस के सहयोग से प्रदान किए गए। समापन अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक भारत के निर्माण की दिशा में एक सतत अभियान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.