विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकेएसएल, नगर निगम, पीएचइडी और टैक्नोक्राफ्ट के प्रतिनिधियों की ली बैठक

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 31 मई। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को बीकेएसएल, सीवरेज से जुड़ी कार्यकारी एजेंसी टैक्नोक्राफ्ट, पीएचईडी और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। 

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकेएसएल, नगर निगम, पीएचइडी और टैक्नोक्राफ्ट के प्रतिनिधियों की ली बैठक
विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकेएसएल, नगर निगम, पीएचइडी और टैक्नोक्राफ्ट के प्रतिनिधियों की ली बैठक


उन्होंने पारीक चौक में सीवरेज के कार्य के साथ 33/11 केवी विद्युत लाइन और पेयजल पाइपलाइन को अलग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज, पेयजल और विद्युत की लाइनें अलग हों। उन्होंने बीकेईएसएल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत की अघोषित कटौती नहीं हो। रखरखाव के लिए कटौती करना आवश्यक हो, तो पहले इसकी सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने अथवा खराब होने की स्थिति में उसे अविलम्ब दुरूस्त करवाया जाए।

विधायक ने नियंत्रण कक्ष को एक्टिव रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रत्येक कॉल का समयबद्ध और नियमसम्मत जवाब दिया जाए। ढीले तारों और क्षतिग्रस्त पोल का सर्वे करवाते हुए इन्हें अविलम्ब दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र के जवाबदेह अधिकारियों की सूची साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के बेहतर व्यवहार रखे। साथ ही समय-समय पर विद्युत चौपाल लगाते हुए उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने तथा उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बनने वाली सड़क मानक चौड़ाई की हो। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.