पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, मरीजों और चिकित्सकों की बढ़ी परेशानी

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में कैनुला, IV सेट, व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव तथा कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सा कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, मरीजों और चिकित्सकों की बढ़ी परेशानी
पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, मरीजों और चिकित्सकों की बढ़ी परेशानी


जानकारी के अनुसार अस्पताल के विभिन्न विभागों में संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को समय पर आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल, कूलर और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों की समस्याएं और बढ़ गई हैं।

अस्पताल में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि व्यवस्थागत कमियों का खामियाजा रेजिडेंट डॉक्टरों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार संसाधनों की कमी से नाराज मरीज और परिजन अपना आक्रोश डॉक्टरों पर उतार देते हैं, जबकि इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रशासनिक स्तर पर तय होनी चाहिए।

ट्रॉमा सेंटर सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के कारण निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

शहरवासियों और मरीजों ने अस्पताल प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और चिकित्सकों को भी अनावश्यक दबाव का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.