ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के रानी बाजार स्थित हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व में उत्कृष्ट पदों पर चयनित विद्यार्थियों एवं कक्षा 9, 10 व 11 में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
![]() |
| बीकानेर: रामपुरिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवदीप सिंह बैन्स, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार एवं डॉ. जयश्री मुरली मनोहर उपस्थित रहे। तीनों अतिथि इसी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरजाराम पुरोहित ने अतिथियों का परिचय करवाया। अतिथियों ने सिविल सर्विस, मेडिकल व अन्य क्षेत्रों में चयनित विद्यार्थियों के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, वहीं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर विद्यालय व शहर का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
अंत में प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

