बीकानेर में भाजपा गोपैश्वर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी संगठनात्मक सीख

बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी गोपैश्वर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बीकानेर में भाजपा गोपैश्वर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी संगठनात्मक सीख

बीकानेर में भाजपा गोपैश्वर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी संगठनात्मक सीख

कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रथम सत्र में जेठानंद व्यास ने भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

शिविर के विभिन्न सत्रों में वैचारिकी, कार्य विस्तार, सरकारी योजनाओं, सोशल मीडिया एवं बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय शिविर में कार्यकर्ताओं ने अनुशासनपूर्वक भाग लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत ने सभी का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.