ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की ध्वस्त छतरी के पुनर्निर्माण के बाद उसके भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन राती घाटी शोध एवं विकास समिति के तत्वावधान में सायं 5:30 बजे राव बीकाजी दुर्गास्थल, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बीकानेर में आयोजित होगा।
![]() |
| राव बीकाजी की छतरी का पुनः लोकार्पण 28 मार्च को, भव्य समारोह होगा आयोजित |
समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली के अनुसार समारोह में पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में, नरेंद्र सिंह बीका अध्यक्ष के रूप में एवं जानकी नारायण श्रीमाली मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर बीकानेर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

