​ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज की शोभा यात्रा का 'दरबार ग्रुप' करेगा भव्य ऐतिहासिक स्वागत

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज की आगामी भव्य शोभा यात्रा के स्वागत के लिए 'दरबार ग्रुप' द्वारा बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में व्यापक और भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं और समाज के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज की शोभा यात्रा का 'दरबार ग्रुप' करेगा भव्य ऐतिहासिक स्वागत


​बजरंग सेना के प्रदेश सचिव मालसिंह राजपुरोहित (थानक) खीचन ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि दरबार ग्रुप की ओर से गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास शोभा यात्रा का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसमें यात्रा मार्ग पर विशेष पुष्प वर्षा की जाएगी।


​श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं:

स्वागत समारोह के दौरान शोभा यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों की सुविधा के लिए दरबार ग्रुप की ओर से ठंडे पानी की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सेवा कार्य के लिए ग्रुप के अनेक कार्यकर्ता गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास तैनात रहेंगे।


​जनता से अपील:

प्रदेश सचिव मालसिंह राजपुरोहित ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएं और इस पावन अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराकर पुण्य के भागी बनें।

​इस आयोजन को लेकर गंगाशहर और आसपास के क्षेत्रों में समाज के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.