ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, रानी बाजार मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ‘बस्ती एवं सेवा पखवाड़ा अभियान’ के अंतर्गत सेवा बस्ती में व्यापक सेवा कार्य आयोजित किए गए।
![]() |
| डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भाजपा रानी बाजार मंडल ने सेवा बस्ती में किए सेवा कार्य |
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन नगर, पवन पुरी एवं सेवा बस्ती क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को फल, बिस्किट, वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, संवेदना और सहयोग का भाव पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक एवं जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन तथा मंत्री दिनेश भटनागर उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पार्षद जमान लाल गजरा एवं मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता शशांक गंगल, कांति प्रिया अहूजा, हरीश भोजक, आनंद शुक्ला, हरिकांत शर्मा, गोपी किशन गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

