बीकानेर में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला, जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर, 22 फरवरी। नोखा निवासी लक्ष्मण पुत्र मेघाराम ने अपनी 22 वर्षीय बहन सुमन के ऑपरेशन में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला चेयरमैन, नेशनल क्राइम कंट्रोल, बीकानेर को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बीकानेर में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला, जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग

बीकानेर में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला, जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग


शिकायत के अनुसार सुमन को पेट दर्द की समस्या होने पर 02 फरवरी 2026 को पी.बी.एम. अस्पताल बीकानेर में डॉक्टर को दिखाया गया, जहां अपेंडिक्स का छोटा दूरबीन ऑपरेशन बताकर भर्ती करने की सलाह दी गई। परिजनों ने डॉक्टर की सलाह पर 03 फरवरी को भर्ती कराया, जिसके बाद 13 फरवरी को ऑपरेशन किया गया।

परिजनों का आरोप है कि छोटा ऑपरेशन बताने के बावजूद पेट को काफी बड़ा चीरकर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती गई तथा टांकों में संक्रमण और पस बनने की शिकायत सामने आई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉक्टर ने पहले गलती स्वीकार करते हुए ठीक करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि गलत स्थान पर ऑपरेशन किए जाने से मरीज की स्थिति गंभीर हो गई और यह स्पष्ट रूप से घोर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। इस संबंध में नेशनल क्राइम कंट्रोल, बीकानेर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.