सादुल क्लब स्पोर्ट्स वीक का आगाज

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। सादुल क्लब का वार्षिक स्पोर्ट्स वीक मंगलवार से उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें केवल सादुल क्लब के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। स्पोर्ट्स वीक का उद्घाटन सादुल क्लब के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ एवं क्लब सचिव एम.पी. सिंह सोइन ने किया।

सादुल क्लब स्पोर्ट्स वीक का आगाज
सादुल क्लब स्पोर्ट्स वीक का आगाज


उद्घाटन अवसर पर क्लब अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
वहीं क्लब सचिव एम.पी. सिंह सोइन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों से ही हमें नई ऊर्जा मिलती है तथा खेल आपसी सौहार्द और मित्रता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

मुख्य खेल प्रभारी राजेश मुंजाल एवं वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि स्पोर्ट्स वीक के तहत टेनिस, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स, स्नूकर, टेबल टेनिस एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्पोर्ट्स वीक 20 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित होगा।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए आयोजन जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गई हैं—
बिलियर्ड्स एवं स्नूकर: प्रशांत शर्मा एवं राकेश कल्ला
बैडमिंटन: भंवर विजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं डॉ. संजीव कुमार कुक्कड़
टेनिस: अरविन्द सिंह राठौड़
क्रिकेट: रणधीर सिंह राठौड़
टेबल टेनिस: राजेश मुंजाल

स्पोर्ट्स वीक के मुख्य खेल प्रभारी राजेश मुंजाल एवं वीरेन्द्र सिंह राठौड़ रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.