बजरंग नगर में हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक, जगदीश सोलंकी बने अध्यक्ष

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बजरंग नगर स्थित महानंद बस्ती में पार्षद मुकेश पंवार के निवास स्थान पर आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मां करणी हिन्दू सेवा समिति के गठन की घोषणा करते हुए जगदीश जी सोलंकी को समिति का अध्यक्ष तथा मुकेश पंवार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान विराट हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें कलश यात्रा, पोस्टर-बैनर विमोचन, प्रभात फेरी एवं वाहन रैली जैसे आयोजनों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न मोहल्लों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

बजरंग नगर में हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक, जगदीश सोलंकी बने अध्यक्ष
बजरंग नगर में हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक, जगदीश सोलंकी बने अध्यक्ष

यह तय किया गया कि विराट हिन्दू सम्मेलन दिनांक 1 फरवरी को सायं 5 बजे करणी माता जी मंदिर, रामसागर कुएं के पास, श्रीरामसर में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में चन्द्रप्रकाश गहलोत, महावीर सोलंकी, आकाश सांखला, मुकेश गहलोत, गंगाराम सोलंकी, त्रिलोक पंवार, ओमप्रकाश पंवार, पेंटर धर्मा, मुलचन्द पंवार, किन्नर समाज से चंदा बाई, सुनील गहलोत, मगन गहलोत, गौपी सोलंकी, मनीष सोलंकी, डॉ. सत्यप्रकाश सांखला, बजरंग जी सैनी, शंकरलाल जी माली, उमेश जी गोयल, जयकिशन जी, मनोज पंवार, सुनील जागा, संजय सिंह राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.