ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग में कलर पेंट के क्षेत्र में अग्रणी प्रतिष्ठान धीरज ट्रेडिंग कंपनी द्वारा आदित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत आने वाले प्रीमियम पेंट ब्रांड बिरला ऑपस (Birla Opus) के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आउटलेट के माध्यम से अब बीकानेरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले इंटीरियर व एक्सटीरियर पेंट्स, वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस, एनामेल पेंट्स और वुड फिनिश की व्यापक रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
![]() |
| धीरज ट्रेडिंग कंपनी में बिरला ऑपस आउटलेट का भव्य शुभारंभ |
शुभारंभ समारोह में स्टेट सेल्स हेड रूपम एवं धीरज ट्रेडिंग कंपनी के आउटलेट प्रभारी धीरज झाम्भ ने बिरला ऑपस के नवीनतम कलेक्शन, कलर कंसल्टेशन और अत्याधुनिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर स्टेट सेल्स हेड रूपम ने कहा—
“आज रंग केवल कोड या नंबर नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान का प्रतीक बन चुके हैं—जैसे जयपुरी पिंक या जैसलमेरी स्वर्ण। बिरला ऑपस भारतीय परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के साथ ऐसे रंग प्रस्तुत करता है, जो हर घर को विशिष्ट पहचान देते हैं।”
गौरतलब है कि बिरला ऑपस, आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अंतर्गत वर्ष 2024 में लॉन्च किया गया ब्रांड है, जो 2300 से अधिक रंगों, 145 से ज्यादा उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीक के साथ पेंट इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित कर रहा है। यह ब्रांड विशेष रूप से भारतीय संस्कृति से प्रेरित अनूठे रंगों पर फोकस करता है।
धीरज ट्रेडिंग कंपनी के इस नए आउटलेट से अब बीकानेर के ग्राहकों को प्रीमियम क्वालिटी, टिकाऊपन, आकर्षक फिनिश और प्रोफेशनल पेंटिंग सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सकेगा।
अधिक जानकारी के लिए ग्राहक वल्लभ गार्डन स्थित धीरज ट्रेडिंग कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
यह आउटलेट बीकानेर में घर सजाने और नवीनतम कलर ट्रेंड्स के शौकीनों के लिए एक नया और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है, जहां परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

