बीकानेर के फिल्म एक्टर अनुराग व्यास को मिला प्रतिष्ठित कुकू अवार्ड

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के होनहार अभिनेता अनुराग व्यास ने बॉलीवुड में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हाल ही में उन्हें कुकू अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो भारतीय फिल्म इतिहास का पहला वर्टिकल फिल्म अवार्ड माना जा रहा है।

बीकानेर के फिल्म एक्टर अनुराग व्यास को मिला प्रतिष्ठित कुकू अवार्ड
बीकानेर के फिल्म एक्टर अनुराग व्यास को मिला प्रतिष्ठित कुकू अवार्ड


वेब सीरीज़ ‘आशिकाना’ में अपने नेगेटिव किरदार श्याम के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अनुराग व्यास, भारत में तेजी से उभरते वर्टिकल फिल्म ट्रेंड में एक सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने चर्चित सीरियल ‘नागिन’ में भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है।

कुकू टीवी की ओर से अनुराग व्यास को वर्टिकल स्पेस में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया। OTT प्लेटफॉर्म्स और टेलीविज़न पर पहले ही अपार लोकप्रियता हासिल कर चुके अनुराग के लिए यह सम्मान उनके करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

अवार्ड मिलने पर अनुराग व्यास ने कहा,

“अवार्ड मेरे लिए खास नहीं, दर्शकों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। हालांकि ऐसे सम्मान आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाते हैं और और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।”

बीकानेर की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे अनुराग व्यास आज यह साबित कर रहे हैं कि संघर्ष, हुनर और समर्पण के साथ कोई भी कलाकार ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। वर्टिकल फॉर्मेट जैसे नए माध्यम में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर उन्होंने यह दिखा दिया है कि वे हर प्लेटफॉर्म पर खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।

इस बीच बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण कंपनी टिप्स के संस्थापक रमेश तौरानी ने भी अनुराग व्यास के अभिनय की सराहना की है। रमेश तौरानी ने कहा,

“अनुराग व्यास बॉलीवुड के लिए एक नया अध्याय हैं, जो जल्द ही अपनी छाप छोड़ेंगे।”

बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि रमेश तौरानी और अनुराग व्यास की हालिया मीटिंग किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर सकती है। गौरतलब है कि टिप्स बैनर तले राज, सोल्जर, रेस, अजब प्रेम की गजब कहानी, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पत्थर के फूल जैसी सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.