शहीद मेजर जेम्स थॉमस के 20वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। देश की सेवा, रक्षा और देशभक्ति के पथ पर चलते हुए जो सैनिक शहीद होता है, वह मरता नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए अमर हो जाता है। शहीद मेजर जेम्स थॉमस को उनकी असाधारण वीरता, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के लिए भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।

शहीद मेजर जेम्स थॉमस के 20वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
शहीद मेजर जेम्स थॉमस के 20वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


यह उद्बोधन स्थानीय वार मेमोरियल पर आयोजित शहीद मेजर जेम्स थॉमस के 20वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल हेमसिंह शेखावत (सेना मेडल) ने व्यक्त किए।

इस अवसर पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में शहीद मेजर थॉमस की वीरता और अदम्य साहस का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अकेले छह आतंकवादियों को मार गिराकर अद्वितीय शौर्य का परिचय दिया। भीषण मुठभेड़ के दौरान बम के छर्रे लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के बावजूद उन्होंने मातृभूमि की आन, बान और शान की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की।

श्रद्धांजलि सभा में सूबेदार सज्जन सिंह, सूबेदार किशन सिंह शेखावत, सार्जेंट ओंकार सिंह मोरखाना, सुनील दत्त नागल एवं सार्जेंट टोडाराम गोलिया ने भी शहीद मेजर थॉमस की वीरता, साहस और बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सार्जेंट शक्ति सिंह राठौड़, हरिराम जाखड़, सूबेदार भोजराज सिंह, नंदलाल ढाका, राजेंद्र सिंह भाटी, मांगीलाल दईया, गोविंद सिंह भाटी, शाहिद अख्तर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.