भाजपा बीकानेर शहर में मंडल प्रभारियों की घोषणा, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय

ट्रिपल एस ओ न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा शहर के विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई।

भाजपा बीकानेर शहर में मंडल प्रभारियों की घोषणा, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय
भाजपा बीकानेर शहर में मंडल प्रभारियों की घोषणा, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रभारी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि घोषित सूची के अनुसार—

  • जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा को पुराना शहर मंडल का प्रभारी

  • जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला को नया शहर मंडल का प्रभारी

  • जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को जस्सूसर मंडल का प्रभारी

  • जिला कार्यालय सह मंत्री रामकुमार व्यास को गोपेश्वर मंडल का प्रभारी

  • जिला मंत्री विनोद करोल को मुक्ताप्रसाद मंडल का प्रभारी

  • जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष को लालगढ़ मंडल का प्रभारी

  • जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को जूनागढ़ मंडल का प्रभारी

  • जिला उपाध्यक्ष दीपक पारिक को गंगाशहर मंडल का प्रभारी

  • जिला महामंत्री कौशल शर्मा को रानी बाजार मंडल का प्रभारी

  • जिला मंत्री तरुण स्वामी को शिवबाड़ी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.